भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित:छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन; शिक्षक ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

2
Advertisement


बलरामपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित जनपद शाखा बलरामपुर के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इस परीक्षा में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि छात्रों ने भी भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी अच्छी समझ का परिचय दिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक विभाग के एचओडी एस. आर. साहू ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कक्षा पाँच में सिदरा खान और नाज़िश नावेद ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, कक्षा छह में गौरव कुमार और मुफ्तली हक अनम, कक्षा सात में अनुष्का सोनकार और इंदरजीत यादव, कक्षा आठ में प्रियंका देवी और इरम फातिमा, कक्षा नौ में अनिका गुप्ता और आराधना सोनी, कक्षा दस में फाइजा नवाब और अल्फिया गुलाम, तथा कक्षा ग्यारह में मधु और सुनीता देवी ने भी अपने-अपने वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों में अनिका गुप्ता ने कक्षा पांच से कक्षा बारह तक के समस्त विद्यार्थियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर विशेष उपलब्धि हासिल की। प्रारंभिक विभाग के एचओडी एसआर साहू ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य वी. के. श्रीवास्तव ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इकरा फातिमा, रेनू सोनी और प्रीति गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

यहां भी पढ़े:  दैनिक भास्कर की खबर का असर: सेमरौना-जलालपुर मार्ग का खड़ंजा दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत - Puraina(Payagpur) News
Advertisement