सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा सोनबरसा में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर रविवार को कोठीभार पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और कुछ धार्मिक पुस्तकें भी बरामद कीं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिंदूवादी संगठनों को ग्राम सभा सोनबरसा में धर्मांतरण के नाम पर प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में पवन पांडेय, ज्ञानेन्द्र पाठक, हृदयेश तिवारी, दीपक सोनी, योगेश जायसवाल और अमित पुरी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व भी इसी आरोपी पर धर्मांतरण का आरोप लगा था। उस समय भी पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना पर आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिसवा में धर्मांतरण का आरोप में एक गिरफ्तार: पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें बरामद कर मामला दर्ज किया – Sonbarsa(Nichlaul) News