सिंदुरिया, मिठौरा। विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदुरिया के दक्षिण मुहल्ला में रविवार को ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बस्ती में नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामसभा के दक्षिण मुहल्ला में हारून के घर से समीम के घर तक लगभग 10 वर्ष पहले खड़ंजा लगाया गया था। इसके बाद से अब तक किसी भी ग्राम प्रधान या जनप्रतिनिधि द्वारा वहां कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। बस्ती की नालियां सफाई के अभाव में जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे की नालियां गंदगी से भर गई हैं, जिनकी तत्काल सफाई आवश्यक है। प्रदर्शन में श्यामबदन, सुचित यादव, सुमित्रा देवी, गायत्री, सुनीता देवी, मनोज कुमार, सुकई, शकुन्तला देवी, मिथिलेश, शुशीला, गौतम, प्रतिमा देवी, बविता, गोरख जायसवाल, राजाराम भारती, सरिता देवी, श्यामलाल, बिन्दा देवी, मालती देवी, प्रदीप, फुलमाता देवी, रंजीत, सहनाज, अस्फाक अंसारी, जाकिर वकील, मो. लतीफ, हाशबुन निशा, खुशबुन निशा, शेराज, शब्बीर, हारून और रेहाना सहित कई ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में मिठौरा विकासखंड अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा।
सिंदुरिया के दक्षिण मुहल्ला में ग्रामीण नाराज: एकजुट होकर किया प्रदर्शन, नाली-इंटरलॉकिंग व सफाई की उठाई मांग – Mohanpur(Nichlaul) News