सिसवा में निकली शिव बारात: शिव-पार्वती विवाह सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सजाई गई मनमोहक झांकी – Siswa(Maharajganj) News

1
Advertisement

सिसवा नगरपालिका के विवेकानंद नगर वार्ड स्थित पुरानी पुलिस चौकी रोड पर रविवार देर रात श्री लोकायन सेवा समिति द्वारा शिव बारात निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया। यह शिव बारात पुरानी पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर नगर के श्रीश्याम मंदिर, श्रीरामजानकी मंदिर, अमरपुरवा और गोपाल नगर से गुजरी। इसके बाद बारात पुनः आयोजन स्थल पर लौटी। बारात के दौरान युवा और श्रद्धालु शिव भजनों की धुन पर उत्साहपूर्वक झूमते रहे। बारात संपन्न होने के उपरांत आयोजन स्थल पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें शिव-पार्वती विवाह, हनुमान जी और अन्य विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों को देखने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालु देर रात तक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिंस जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल, रवि चौरसिया, नागेंद्र जायसवाल, कान्हा अग्रवाल, अशोक जायसवाल, संजय रौनियार, किशन जायसवाल, बंशी जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकली:'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा इलाका, झांकी आकर्षण का केंद्र रही
Advertisement