भारत-नेपाल सीमा पर अवैध पॉपकॉर्न और चीनी फल जब्त: एसएसबी ने चार पिकअप से 120 बैग मक्का, 490 कार्टून फल पकड़े – Bahuar(Nichlaul) News

1
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पथलहवा बहुआर पुलिस और कस्टम के विशेष नाका दल ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चार नेपाली पिकअप से भारी मात्रा में अवैध चीनी फल और तुर्की पॉपकॉर्न जब्त किया है। सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल रूपा भाई ने बताया कि उन्हें सीमा स्तंभ संख्या 497 के पास भारत की ओर गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट से नेपाल से अवैध सामान लादकर पिकअप निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विशेष नाका दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। सीमा स्तंभ संख्या 497 से लगभग 700 मीटर भारत की ओर चार पिकअप और एक मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लादकर नेपाल से आते हुए दिखाई दिए। नाका दल ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो पिकअप में बैठे लोग और मोटरसाइकिल चालक भागने लगे। विशेष नाका दल ने पीछा कर दो व्यक्तियों को उनकी पिकअप, मोटरसाइकिल और उस पर लदे सामान के साथ पकड़ लिया। हालांकि, अन्य तस्कर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़ी गई पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का और 490 कार्टून चीनी फल बरामद हुए। जब्त किए गए इस सामान को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम निचलौल को सौंप दिया गया है।
यहां भी पढ़े:  सशस्त्र सीमा बल का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न: 450 युवाओं को केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए किया गया तैयार - Bahuar(Nichlaul) News
Advertisement