निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा लोढ़िया के टोला गजौली स्थित शिव मंदिर में सोमवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिला, बच्चे और पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि के एक दिन बाद शिव मंदिर में यह परंपरा निभाई जाती है, जिसमें ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल होते हैं। इस आयोजन में छेदी प्रसाद गिरी, जितेंद्र शर्मा, विजई गोड, नेपाल चौहान, महेश कसौधन, बलिराम गोड, प्रभु गोड, श्रीराम, सोनावनी, अभिनाश और महादेव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
गजौली शिव मंदिर में महा भंडारे का आयोजन: महाशिवरात्रि के बाद सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया – Sabaya(Nichlaul) News