प्रधान जी के दावे-वादे: नौतनवा ब्लॉक की सेखुवानी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Nautanwa(Nautanwa) News

0
3

दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के नौतनवा ब्लॉक की सेखुवानी पंचायत के प्रधान बैजनाथ यादव प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।बैजनाथ यादव है और मैं ग्राम पंचायत का प्रधान प्रतिनिधि हूँ।आप लोग गांव-गांव जाकर विकास कार्यों की जानकारी लेते हैं और जनता की आवाज को मंच देते हैं।मैं ग्राम पंचायत लुटावा का रहने वाला हूँ और पिछले कुछ वर्षों में गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहा हूँ। हमारा प्रयास रहा है कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए ताकि यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। सबसे पहले गांव में आरसीसी सड़क (RCC Road) और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया गांव के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिली है। पहले बरसात के समय रास्तों में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब पक्की सड़क बनने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है। इसके साथ ही जिससे पंचायत से जुड़े कार्य सुचारु रूप से हो सकें और गांव के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक उचित स्थान मिल सके।इसके अलावा गांव में अन्नपूर्णा भवन का भी निर्माण कराया गया है, जिससे सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने विशेष ध्यान दिया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प कराया गया है विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया गया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और विद्यालय का केवल बेहतर बने।गांव में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरे लाइट लगवाने का कार्य भी कराया गया है, जिससे रात के समय लोगों को आने-जाने में सुविधा हो और गांव में सुरक्षा की भावना भी बढ़े।कुछ विकास कार्य हमारे क्षेत्र के विधायक जी के सहयोग से भी गांव में कराए गए हैं, जिसके लिए हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं। हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि गांव का विकास कोई भी काम यदि गांव में कहीं भी कोई कमी रह गई है, तो हम पूरी कोशिश करते हैं कि उसे भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि ग्राम पंचायत लुटावा विकास के मामले में आगे बढ़ती रहे और गांव के सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन 2