नौतनवा में PNB के सामने ट्रक ने रोकी रफ्तार: एक घंटे तक अटका रहा शहर का यातायात – Sonauli(Nautanwa) News

0
4

नौतनवा नगर में सोमवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक मालवाहक ट्रक के खड़े होने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। ट्रक ओम पिक्चर हॉल के कंपाउंड से माल उतारकर लौट रहा था, तभी सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। इससे दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा सहित सभी वाहन जाम में फंस गए। लगभग एक घंटे तक सड़क ठप रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक ग्राहक, स्कूल से लौटते बच्चे, महिलाएं और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। कई वाहन चालक गर्मी और धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी यातायात बाधा के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि मुख्य बाजार जैसी व्यस्त जगह पर मालवाहक ट्रकों का इस तरह खड़ा होना एक आम समस्या बन गया है, और प्रशासन की अनदेखी से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पीएनबी के सामने लगे इस जाम ने एक बार फिर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया है। यह घटना जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन 2