महराजगंज में 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर दो महिला तस्कर गिरफ्तार – Nautanwa News

0
3

महाराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई सोमवार को भगवानपुर मस्जिद गली, नेपाल बॉर्डर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान गंगोत्री ( 36 वर्ष) पुत्री सुखलाल और नारपती ( 46 वर्ष) पत्नी अशर्फी के रूप में हुई है। दोनों जमुहानी, पोस्ट खोरिया बाजार, थाना परसामलिक, जनपद महाराजगंज की निवासी हैं। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव कुमार गौड़ (पुलिस) और उपनिरीक्षक जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू, कांस्टेबल धर्मपाल गुज्जर, उपेंद्र कुमार, बिली पांग गुरु, महिला कांस्टेबल रोशनी करकेटा (एसएसबी) शामिल थे।
विज्ञापन 2