जंगली सूअर से बाइक टकराई: निचलौल में दो SSB जवान घायल, जिला अस्पताल रेफर किए गए – Bahuar(Nichlaul) News

0
1

निचलौल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक जंगली सूअर से बाइक टकराने से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना निचलौल-झुलनीपुर मार्ग पर हुई, जिसके बाद दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, एसएसबी के जवान निचलौल से झुलनीपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। निचलौल-झुलनीपुर मार्ग पर करमहिया गांव के पास अचानक एक जंगली सूअर सड़क पर आ गया। इससे बाइक सूअर से टकरा गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। टकराव के कारण दोनों जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस की सहायता से घायल जवानों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। सीएचसी निचलौल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल जवानों की पहचान मृत्युंजय मौर्या (38), पुत्र धूप नाथ, निवासी महराजगंज, और संजय यादव (40), पुत्र कल्लू यादव, निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन 2