मां दायिनी मंदिर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान सोमवार रात आचार्य श्री विपिन नंदन शुक्ल जी महाराज ने संगीतमयी भागवत कथा का श्रवण कराया। इस अवसर पर सुल्तानपुर से आए झांकी कलाकारों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान की भक्तिमय झांकी प्रस्तुत की। झांकी की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और जयकारे लगाए गए। मंच पर समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता एवं सिद्धेश्वर चौरसिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान श्री रामनयन दास जी महाराज, शीतलाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, ललित प्रसाद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने झांकी का आनंद लिया।
मां दायिनी मंदिर में संगीतमयी भागवत कथा: आचार्य विपिन नंदन शुक्ल ने सुनाई, राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भक्तिमय झांकी प्रस्तुत – Brijmanganj(Maharajganj) News