बलरामपुर की गुरुकुल एकेडमी, महेशभारी ने 14 दिसंबर को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गोरखपुर के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। भ्रमण की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर के दर्शन से हुई, जहाँ विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझा। इसके बाद, उन्होंने जूलॉजिकल गार्डन का दौरा किया और जैव विविधता तथा जीव-जंतुओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को ट्रेन म्यूज़ियम में भारतीय रेल के इतिहास और तकनीकी विकास से भी अवगत कराया गया। छात्रों ने रामगढ़ ताल और नौका विहार का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। प्लैनेटेरियम में विज्ञान और खगोल विज्ञान से संबंधित एक प्रस्तुति दी गई, जिसके साथ एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन स्पेस रिसर्च से जुड़ी संस्था Vratino Technologies Pvt. Limited ने किया। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल संचालन विद्यालय के निदेशक श्री उमेश मिश्रा, प्रबंधक श्रीमती शिखा मिश्रा, प्रधानाचार्य श्री गुरुदेव विश्वकर्मा और प्रशासक श्री दीपक ओझा के मार्गदर्शन में हुआ। शिक्षकों की निगरानी में विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
गोरखपुर के गुरुकुल एकेडमी ने किया शैक्षणिक भ्रमण:छात्रों ने गोरखनाथ मंदिर, चिड़ियाघर और प्लैनेटेरियम का दौरा किया