गोंडा-बहराइच मार्ग पर बाइक-कार की टक्कर: हादसे में एक युवक घायल, जिला अस्पताल भेजा गया – Payagpur News

5
Advertisement

बहराइच जनपद में मंगलवार शाम गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। गोंडा की ओर से आ रही सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP40 BH 7732) और बहराइच से गोंडा जा रही मारुति सुजुकी कार (UP32 GJ 4312) आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार वीरेंद्र पुत्र सदारी, निवासी बरूही, चौकी चिलवरिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के दाहिने पैर में चोट आई है। थानाध्यक्ष पयागपुर संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल वीरेंद्र को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Advertisement