श्रावस्ती जनपद में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीमों ने इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार गश्त, चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देश पर की जा रही है। इसी क्रम में, थाना मल्हीपुर पुलिस और SSB ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र कोदीपुरवा में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त, अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी स्थानीय पुलिस और SSB बल द्वारा पैदल गश्त करते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का बारीकी से निरीक्षण भी किया गया। श्रावस्ती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त:सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु...










































