हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक रोहित पुत्र हिम्मत लाल निवासी ग्राम देवीदासपुर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना कन्हैया पुत्र दयाराम निवासी जहांगीरवा क्रॉसिंग, करनैलगंज की मोटरसाइकिल (संख्या UP43 J 8217) से हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रोहित को गंभीर चोटें आईं, जबकि कन्हैया को भी चोटें लगी हैं। कन्हैया का उपचार फिलहाल जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और रोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज और सीटी स्कैन के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लखनऊ के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने रोहित की जान बचाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव देवीदासपुर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई और छोटे-छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित के पिता हिम्मत लाल का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी रोहित के कंधों पर आ गई थी। वही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और भविष्य की चिंता गहरा गई है। घटना की सूचना पर हुजूरपुर थाना पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बहराइच में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत: जगदीशपुर चौराहे पर हादसा, लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम – chiraiya tod (Payagpur) News