सिद्धार्थनगर में बस-मैजिक पलटी, 18 बच्चे घायल:नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण हुआ हादसा, 38 बच्चे वाहन में सवार थे

6
Advertisement

सिद्धार्थनगर जिले में घने कोहरे के कारण शनिवार 10 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, हालांकि दो वाहन पलट गए। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मदरहिया गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक मैजिक वाहन और मदरसे की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मदरसे के 18 बच्चों को चोटें आईं। मदरसे की बस में लगभग 38 स्कूली बच्चे सवार थे। साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दोनों वाहन सड़क पर अनियंत्रित हो गए और पलट गए। घायल हुए 18 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से 6 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विवेकानंद मिश्रा और सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी घायल बच्चों का उपचार जारी है।
Advertisement