प्रधान जी के दावे-वादे:बलरामपुर ब्लॉक की हसुवा डोल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बलरामपुर जिले के बलरामपुर ब्लॉक की हसुवा डोल पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ उपाध्याय से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम पंचायत हसवाडोल प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ उपाध्याय। मैंने ग्राम पंचायत में नाली का काम कराया है, खड़ंजे का काम कराया है, सोखता गड्ढे का काम कराया है, होम पाइप डलवाया है, नल बोर करवाया गया है और लोगों का वृद्धा पेंशन बनवाया गया है। मैंने साफ-सफाई का काम कराया है, स्कूल का बाउंड्री वॉल करवाया गया है, पंचायत भवन का कार्य कराया गया है, इसी तरह के सभी कार्य कराए गए हैं। आने वाले चुनाव में अगर मुझको जनता ने मौका दिया तो फिर और बेहतर काम हम कराएंगे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज बाजार में कूड़े का ढेर, नालियां चोक:गंदगी से लोग परेशान, ग्राम पंचायत अधिकारी बोले- रोज होती है सफाई
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement