बहराइच के खैरी गांव की पानी टंकी में गंदगी: ग्रामीणों का आरोप, प्रधान ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया – Vaibahi(Nanpara) News

6
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक की मिहींपुरवा तहसील के खैरी गांव में बनी पानी की टंकी में भारी गंदगी पाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टंकी की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी की साफ-सफाई कभी नहीं हुई है। उन्होंने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद सफाई नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वे प्रधान से शिकायत करते हैं, तो उन्हें जवाब मिलता है कि ‘इस चीज से तुमको क्या लेना-देना है’। ग्रामीणों ने प्रधान के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। नाराजगी जताने वालों में गंगाराम, सुंदर, पिंटू मिश्रा, आलोक, रामनिवास और सोनेलाल सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। इस मामले में जब ग्राम सभा खैरी के प्रधान निसार अहमद से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Advertisement