महाराजगंज के बृजमनगंज निवासी को मिली सफलता: सीआरपीएफ में चयन हुआ, स्थानीय लोगों ने दी बधाई – Lehra(Pharenda) News

0
7

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बचरगंगपुर के कोइरीपुर टोला निवासी श्याम सुंदर यादव का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में हुआ है। उनके पिता का नाम शिवनाथ यादव है। श्याम सुंदर के सीआरपीएफ में चयनित होने पर ग्राम सभा के निवासियों सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में राकेश अग्रहरी, कमलेश यादव, ईश्वर यादव, वाई.एन. पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक पंकज कुमार यादव और पूर्व ग्राम प्रधान सोहित साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।
Advertisement