Advertisement
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बचरगंगपुर के कोइरीपुर टोला निवासी श्याम सुंदर यादव का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में हुआ है। उनके पिता का नाम शिवनाथ यादव है। श्याम सुंदर के सीआरपीएफ में चयनित होने पर ग्राम सभा के निवासियों सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में राकेश अग्रहरी, कमलेश यादव, ईश्वर यादव, वाई.एन. पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक पंकज कुमार यादव और पूर्व ग्राम प्रधान सोहित साहनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।











































