तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत: बहराइच में बरही कार्यक्रम के लिए सामान लेने जाते समय हुआ हादसा – Bahraich News

7
Advertisement

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना हरदी थाना क्षेत्र के उदवापुर ग्राम के पास हुई। मृतक युवकों की पहचान 18 वर्षीय राहुल और शुभम के रूप में हुई है, जो उदवापुर ग्राम के ही निवासी थे। वे बरही कार्यक्रम के लिए दोना-पत्तल लाने बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। हालांकि, जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाता, दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर हरदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हरदी थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  बढ़नी चाफा अध्यक्ष ने सफाई, विकास कार्यों की समीक्षा की:वार्ड पार्षदों संग बैठक, टीम को सेवा में बताया समर्पित
Advertisement