श्रावस्ती के गिलौला पहुंची बाबा श्याम की प्रतिमा:भक्तों ने गोला-पटाखों और जयकारों से किया भव्य स्वागत

4
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में श्री खाटू श्याम जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले सोमवार को बाबा श्याम की प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने गोला-पटाखे दागे और ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक गोलू सोनी, दीपक सोनी, काका पटवा, गोलू गुप्ता, विशाल पटवा, बाबू सोनी, दीपक जायसवाल, आनंद पटवा, सौरभ पटवा, शिवम पटवा, पंकज पटवा और अमित सोनी मौजूद रहे। आयोजकों ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद बाबा श्याम की प्रतिमा को मंदिर परिसर में स्थापित कराया। आयोजकों ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगलवार से विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। इसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रतिमा आगमन के दौरान कस्बे में भक्तिमय माहौल रहा। भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते दिखे। पूरे मार्ग को भगवा ध्वज और फूल-मालाओं से सजाया गया था। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करें और धर्म लाभ अर्जित करें।

यहां भी पढ़े:  पुटुल्लू खटीक के घर में लगी आग:भैंस गंभीर घायल, एक गाय भी आंशिक रूप से झुलसी
Advertisement