बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर सीएमओ ने सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कुल नौ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनमें स्वीपर कम चौकीदार विनोद कुमार, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार, एएनएम पूजा देवी और सुनीता देवी, स्टाफ नर्स अल्पना मौर्य, पूनम राठौर, रामवती, रीता सिंह तथा बीएएम लाल बाबू मौर्य शामिल थे। सीएमओ ने इन सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने सीएचसी तुलसीपुर का किया औचक निरीक्षण:लापरवाही मिलने पर 9 कर्मियों का वेतन रोका, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी