अहिरौली में ग्राम प्रधान ने बांटे 200 कंबल: कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत – Rampur Baldiha(Maharajganj sadar) News

0
3

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्राम अहिरौली में शनिवार को ग्राम प्रधान विद्रावती देवी के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 200 गरीब और असहाय ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबलों का वितरण ग्राम प्रधान के पुत्र द्वारा किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर जरूरतमंद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान विद्रावती देवी और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों से जरूरतमंदों को काफी सहायता मिलती है। कंबल प्राप्त करने वालों में जवाहिर, सुरेश, पड़ोही, बच्चन, वेचई, बुद्धिराम, बालकरन, राममिलन, भीम, विनोद, लखन बेलास सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। ग्राम प्रधान विद्रावती देवी ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन 2