सादुल्लाह नगर में दो बाइक की टक्कर, सवार गंभीर घायल:आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों तरफ के सवारों को चोटें आईं

8
Advertisement

सादुल्लाह नगर क्षेत्र में समीर मददौ भट्ठा के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (UP 32 EG 4573) के पायलट आलोक दुबे और हंसराज वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाह नगर पहुंचाया। घायलों में से एक की पहचान सादुल्लाह नगर निवासी चांद बाबू पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान गोंडा जिले के परशुरामपुर निवासी जुगनू पुत्र रामदास के तौर पर की गई है। दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
Advertisement