बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव की हत्या के चौथे दिन भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इस घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है, जहां इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है, वहीं राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर मुखर हो गई है। इसी कड़ी में पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी भी आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि बीते 12 जनवरी को पयागपुर क्षेत्र में पूर्व बीडीसी सदस्य जगदेव यादव की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो युद्ध स्तर पर जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, पयागपुर हत्याकांड ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैलाई है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। सभी की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और मामले के खुलासे पर टिकी हुई हैं।
जगदेव हत्याकांड का चौथे दिन भी खुलासा नहीं: पयागपुर में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिले – Payagpur News