पैकोलिया निवासी एक पूर्व सैनिक साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह घटना भारतीय स्टेट बैंक की भीटी-मिश्र शाखा से जुड़े उनके खाते में हुई। सूबेदार पद से सेवानिवृत्त नरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व. बंगाली सिंह ने अपने मोबाइल ऐप से किसी परिचित को 2000 रुपये का लेनदेन किया था। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 60 हजार रुपये और निकल चुके हैं। इस धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस संबंध में साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की है।





































