श्रावस्ती में निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी:मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर बस का स्टेयरिंग फेल, यात्रियों में अफरा-तफरी

4
Advertisement

श्रावस्ती जिले में मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर शनिवार को एक निजी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पटरी पर जा टिकी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ को मामूली चोटें आईं। यह घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बर्रोह पुल घाट के पास हुई। बस बाबागंज से मल्हीपुर होते हुए बहराइच जा रही थी। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन गनीमत रही कि वह पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में जमुनहा बाजार निवासी हीरालाल (48) पुत्र इतवारी को मामूली चोटें आईं। उन्हें तत्काल ई-रिक्शा से एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा गया। बस में सवार अन्य यात्रियों में शिकारी चौड़ा निवासिनी शांति (55) पत्नी सियाराम, जमुनहा बाजार निवासी लीलावती पत्नी नागेंद्र, नानपारा निवासी सुनीता (40) पत्नी सूर्यपाल और सांईगांव निवासी प्रीती (30) पत्नी राजेश कुमार शामिल थीं, जो बाल-बाल बच गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालने में मदद की। अन्य किसी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं।

यहां भी पढ़े:  फरेंदा रोड पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस।
Advertisement