अगौना को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग:आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली के विकास की अपील

7
Advertisement

बस्ती जिले के रखौना बहादुरपुर स्थित अगौना में हिंदी साहित्य के युगपुरुष आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग ने शनिवार को जोर पकड़ लिया। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष को इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में कहा गया कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी साहित्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, इसलिए उनकी जन्मस्थली अगौना का समुचित विकास आवश्यक है। इसमें अगौना को पर्यटन स्थल घोषित करने और पर्यटन विभाग द्वारा एक भव्य प्रवेश द्वार बनाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, मांग पत्र में आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर डिजिटल लाइब्रेरी, शोध संस्थान और मिनी स्टेडियम की स्थापना का भी उल्लेख था। जन्मस्थली परिसर के समग्र विकास और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी मांग रखी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन को गंभीरता से लिया और इसे संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अगौना विजय यादव, प्रधान गौसपुर अभिषेक सिंह, मंडल अध्यक्ष कलवारी संजय चौरसिया, सुनील अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, साहित्यप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement