श्यामदेउरवा में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट: दांत से उंगली काट ली, पुलिस ने केस दर्ज किया – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

10
Advertisement

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित इमिलिया में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पटीदार ने महिला की उंगली दांत से काट ली। पीड़िता उर्मिला देवी ने पटीदार दीपक पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शाम करीब चार बजे दीपक पांडेय उनकी पुत्रियों को अनायास गाली देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी आपा खो बैठा और बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली को दांत से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उर्मिला देवी ने यह भी बताया कि इससे पहले मई 2025 में भी दीपक पांडेय ने उनके साथ मारपीट की थी और उनका हाथ तोड़ दिया था। उस मामले में भी श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने वर्तमान मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।
यहां भी पढ़े:  दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता फंदे से झूली:शादी के 18 महीने बाद की आत्महत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement