सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक की हालत नाजुक:बस्ती के बेईली में अनियंत्रित बाइक ने पैदल व्यक्ति को टक्कर मारी

4
Advertisement

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह घटना शनिवार शाम लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर बेईली मैरेज हॉल के पास हुई। एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। हर्रैया थाना क्षेत्र के पड़सौरा निवासी 50 वर्षीय राघवराम अपनी बाइक से कलवारी थाना क्षेत्र के नौली गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बेईली के पास उनकी बाइक ने पैदल चल रहे कलवारी थाना क्षेत्र के बबुरहिया निवासी 45 वर्षीय बुद्धि सागर शुक्ल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार राघवराम और पैदल यात्री बुद्धि सागर शुक्ल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रामजानकी मार्ग के देवदूत डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने भी पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बुद्धि सागर शुक्ल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राघवराम की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Advertisement