नौतनवा विधायक ने कार्यक्रम में की शिरकत: दिवंगत आत्मा के प्रति जताई संवेदना – Sonauli(Nautanwa) News

0
7

नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी शनिवार को सोनौली पहुँचे। उन्होंने सोनौली उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की माता स्व. सुमित्रा देवी के निधन के उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस ब्रह्मभोज कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा नेता दीपक बाबा, जितेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, कन्हैया साहू, संजय जायसवाल, अतुल जायसवाल और हरिश्चंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्व. सुमित्रा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि सुमित्रा देवी का आशीर्वाद और उनके संस्कार समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन 2