श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला और उसकी पांच माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, थाना इकौना क्षेत्र के पंडित पुरवा निवासी रेशमा (पत्नी असगर अली) अपनी पांच माह की बच्ची राबिया बेगम के साथ इकौना बाजार आई थीं। जय गुरु देव गेट के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बच्ची को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेशमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।





































