राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 17वें दिन स्कूली वाहनों के खिलाफ एक विशेष प्रवर्तन और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई, ताकि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हों। वाहन चालकों और प्रबंधकों को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में जाकर कुल 15 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश कुमार ने बताया कि इस प्रवर्तन कार्रवाई में मोटर यान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत कुल 86 वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर ₹1,09,000 की शास्ति (जुर्माना) अधिरोपित की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
स्कूली वाहनों पर ₹1.09 लाख का जुर्माना:बलरामपुर में 86 का चालान; लोगों को जागरूक भी किया