रुधौली तहसील परिसर में तहसीलदार रवि यादव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। तहसील दिवस के अवसर पर बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, कानूनगो संतोष कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।





































