बांसी माघ मेले का विधि-विधान से उद्घाटन:अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

4
Advertisement

सिद्धार्थनगर के बांसी कस्बे में राप्ती नदी तट पर लगने वाले माघ मेले का शनिवार को विधि-विधान से उद्घाटन किया गया। अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ रोहिणी यादव और नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मेला के मुख्य द्वार पर पूजन कर और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेला मैदान के मध्य में स्थापित मेला संस्थापक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मेला ध्वज फहराया। यह मेला मौनी अमावस्या के नहान पर आयोजित होता है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने मेले के सफल आयोजन और भव्यता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजामों की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने लोगों से मेले को सजाने और संवारने में सहयोग की अपील की।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, माधुर्य यादव, कोतवाल मृत्युंजय पाठक, कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, अतुल चंद्र त्रिपाठी, कपिल देव, सभासद अकरम अली, बुद्धिराम प्रजापति, बजरंगी वर्मा, नीलेश निषाद, ध्रुव चंद्र, शाकिर अली, शकील खान, अरुण गुप्ता, मनोज यादव, श्याम बाबू, रुस्तम राईनी और दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Advertisement