फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में सोमवार को नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह और पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर आंबेडकर तिराहा, मिलगेट और धानीढाला का भ्रमण करते हुए धानी नदी के राप्ती घाट पर पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से पूरे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में शुभ विचारों की प्राप्ति होती है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है और क्षेत्र में एकता का माहौल बनता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में मिलजुल कर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इस अवसर पर यजमान सुनील पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, सभासद मोनू पांडेय, पूर्व प्रधान देवेंद्र पांडेय, विनोद गुप्ता, बलराम चौरसिया, वीरेंद्र पांडेय, जसवंत पांडेय, विभूति पांडेय, विवेक, कैलाश पांडेय उर्फ टुनटुन, विशाल, राजेश राय, योगेंद्र पांडेय, अष्टभुजा, टोनू, राजन, शैलेश, गोलू, रोहित, रामू, उप निरीक्षक मनीष कुमार राम, अरुण कुमार, अंजलि राय, सौरभ पटेल, आज्ञाराम, अनिल कुमार और फरेंदा पुलिस सहित कई लोग मौजूद रहे।
फरेंदा में हनुमंत महायज्ञ की कलश यात्रा: 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रख किया नगर भ्रमण, पूर्व प्रमुख ने किया शुभारंभ – Pharenda News