जनपद महराजगंज की निचलौल तहसील में 16 फरवरी 2026 को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी महराजगंज के नाम संबोधित एक दो सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार निचलौल को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जाहिद अली ने प्रशासन का ध्यान दो प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित किया। पहली समस्या शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड से संबंधित थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 महीनों से शहरी इलाकों में राशन कार्ड बनाने और संबंधित अन्य कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। सत्यापन प्रक्रिया न होने के कारण हजारों पात्र परिवार सरकारी राशन की सुविधा से वंचित हैं। न तो नए कार्ड बन रहे हैं और न ही कटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम दोबारा जोड़े जा रहे हैं। AAP ने मांग की कि शहरी क्षेत्र के कार्डों का तत्काल सत्यापन किया जाए, अपात्रों के कार्ड निरस्त हों और उनकी जगह पात्र लाभार्थियों के नए कार्ड बनाए जाएं। दूसरी प्रमुख मांग अंत्योदय कार्ड और आयुष्मान योजना के लाभ से जुड़ी थी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में कई संपन्न लोग गलत तरीके से अंत्योदय कार्ड का लाभ ले रहे हैं, जबकि वास्तव में जरूरतमंद परिवार इस सुविधा से वंचित हैं। पार्टी ने मांग की कि अपात्रों के अंत्योदय कार्ड काटकर विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त परिवारों के कार्ड बनाए जाएं। इससे इन गरीब परिवारों का आयुष्मान कार्ड आसानी से बन सकेगा और उन्हें नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल पाएगी। इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से विनोद मौर्य, ईश्वर चंद्र पटेल, अमरनाथ, दशरथ, सत्तार अली, शौकत अली, अंबिका यादव, हारून अली, सुदामा, बाके, मजहर अली, युसूफ अली, समीउल्लाह, नर्वदेश्वर पाठक, मोनू गुप्ता, अली हसन, जैनुद्दीन, घनश्याम, तैयब अली, परमानंद, जहांगीर, गीता देवी, सलहनती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा, “प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब जनता अपने हक से वंचित है। अगर जल्द ही सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर पात्रों को राशन और इलाज की सुविधा नहीं दी गई, तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।”
निचलौल तहसील पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: राशन और आयुष्मान कार्ड की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन – Bhagatar(Nichlaul) News