महराजगंज में गोशालाओं की अव्यवस्था और गोवंशों की कथित मौतों के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सक्सेना चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोवंश का कंकाल तिरपाल पर रखकर सड़क जाम कर दी, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के संयोजक हरिशंकर प्रताप कुशवाहा, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला सह संयोजक राहुल पासवान और प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले सदर क्षेत्र की चेहरी और अहमदपुर हड़हवां गोशाला पहुंचे। वहां की स्थिति पर नाराजगी जताने के बाद वे शाम करीब 4:15 बजे सक्सेना चौक पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सदर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ता दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने ज्ञापन प्राप्त किया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद शाम करीब 5:35 बजे धरना समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने आरोप लगाया कि गोशालाओं में चारा, पानी और उपचार की कमी के कारण गोवंशों की मौत हो रही है। उन्होंने सभी गोशालाओं की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गोवंश कंकाल रखकर बजरंग दल ने किया चक्काजाम: महराजगंज में गोशालाओं की बदहाली पर जताया विरोध, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की – Maharajganj News