भारत-नेपाल सीमा पर 6.5 लाख का सामान जब्त: रूपनदेही पुलिस ने सोनौली के पास तस्करी के कपड़े, चप्पल बरामद किए – Nautanwa(Nautanwa) News

1
Advertisement

रूपनदेही जिले की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली के पास भारी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त किया है। बरामद सामान में कपड़े, चप्पल और अन्य वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 6,57,550 रुपये बताई गई है। डीएसपी भैरहवा कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार सुबह की गई। जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय धकधाई और पुलिस चौकी पिपराहावा रूपनदेही के एक संयुक्त दल ने रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका वार्ड संख्या 6 के बंजारा टोले में एक खाली खेत से यह सामान बरामद किया। तस्करों ने सामान को तिरपाल से ढककर छिपा रखा था। जब्त किए गए सामान में 504 जोड़ी लेडीज चप्पल, 263 टी-शर्ट, 750 पीस रेडीमेड कपड़े (मोजा और हाफ पैंट सहित) और 1200 मीटर थान का कपड़ा शामिल है। यह सभी सामान भारत से अवैध रूप से नेपाल लाया गया था। बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया, रूपनदेही को सौंप दिया गया है।
Advertisement