सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत नाथनगर बीट में अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात लोगों ने दो सागौन के पेड़ों को काट दिया। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नाथनगर बीट स्थित वन चौकी के पश्चिम दिशा में अज्ञात लकड़ी तस्करों ने सागौन के दो कीमती पेड़ों को काटा। वे कुछ लकड़ी मौके से उठा ले गए, जबकि कुछ वहीं छोड़ गए। हैरानी की बात यह है कि यह घटना वन चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कटान की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि कटे हुए बोटों को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
वन विभाग की नाक के नीचे सागौन पर कुल्हाड़ी: चौकी से महज 300 मीटर दूर अवैध कटान, सिस्टम पर उठे सवाल – Sekhui(Nichlaul) News