सागौन की तस्करी का अनूठा तरीका फेल: पुआल में छिपाई गई 32 बोटा लकड़ी पकड़ी, तस्कर नामजद – Sekhui(Nichlaul) News

0
6

सोमवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत खोस्टा बीट क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी कर पुआल में छिपाकर रखी गई 32 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की। बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सभा पिपरा सोनाड़ी टोला पश्चिम निवासी शैलेश पटेल के घर के पीछे स्थित खलिहान में पुआल से ढककर सागौन की लकड़ी के 32 बोटे रखे गए थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान छिपाई गई लकड़ी को बरामद कर लिया। वन विभाग की टीम ने बरामद सभी बोटों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भिजवा दिया है। इस मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बरामद लकड़ी को विभाग ने जब्त कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले में शैलेश पुत्र पारस के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान वन दरोगा नित्यानंद मौर्या और तरंग तिवारी भी टीम में मौजूद रहे।
विज्ञापन 2