महराजगंज में गटर में मिला लापता युवक का शव: 4 दिन से गायब था, गोवंश गिरने की शिकायत पर खुलासा – barohia(Nichlaul) News

0
5

महाराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में बस स्टेशन के सामने एक गटर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9:30 बजे नगर पंचायत निचलौल की टीम को गटर में गोवंश गिरने की सूचना मिली थी। जब टीम गोवंश को बाहर निकालने पहुंची, तभी उन्हें गटर में एक मानव शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान रुदरौली निवासी गजेंद्र प्रजापति (35 वर्ष) पुत्र रमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र पेशे से पेंटर था और पिछले चार दिनों से अपने घर नहीं लौटा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। ग्रामप्रधान रुदरौली विद्यासागर चौधरी ने बताया कि पिछले 4 दिनों से घर नहीं आया था आज सूचना मिली कि निचलौल बस स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला है मौके पर पहुंचने पर युवक की पहचान गजेंद्र पुत्र रमेश कुमार 35 वर्ष हुआ जो मेरे ग्राम सभा का निवासी है थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन 2