बीजेपी ने पवन श्रीवास्तव को बनाया नामित सभासद: कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ – barohia(Nichlaul) News

0
1

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महराजगंज जिले के निचलौल नगर पंचायत निवासी पवन श्रीवास्तव को नामित सभासद नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। शहर के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पवन श्रीवास्तव इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। अपनी नई जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों तक सभी सरकारी योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, रोहन चौधरी और जिला अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। पवन श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर राज जायसवाल, मन्नू खान, अनिल पहलवान, संदीप पटेल, शिवम केडिया, सोनू मद्धेशिया, अमर गुप्ता, सन्नी वर्मा और युवराज सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन 2