पनियरा नगर पंचायत में 3 सभासद नामित: चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल ने दी बधाई – Paniyara(Maharajganj) News

0
3

पनियरा (महराजगंज)। नगर पंचायत पनियरा में तीन सभासदों को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महामहिम राज्यपाल की संस्तुति पर इन नामों को स्वीकृति प्रदान की है। मनोनीत सभासदों में वार्ड नंबर 10 (दीन दयाल नगर) से जय प्रकाश जायसवाल, वार्ड संख्या 1 (अंबेडकर नगर) से लालमन सिंह और वार्ड संख्या 13 (रानी लक्ष्मी बाई नगर) से प्रेम नारायण राजभर शामिल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने तीनों नवनामित सभासदों को बधाई दी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से निष्ठा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। चेयरमैन जायसवाल ने बताया कि ये तीनों सभासद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जो वर्ष 1991 से पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने उनके लंबे योगदान और समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त सभासद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे। साथ ही वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाज और क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन 2