महराजगंज में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। जांच के बाद नगर स्थित नोवा हॉस्पिटल एंड डायबिटीज केयर के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को सील कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला को इलाज के लिए नोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गंभीर खामियों का आरोप लगाया था। परिजनों के विरोध और मामले के तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मंगलवार को नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने पूरे मामले की गहन जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं जांच के बाद टीम ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया और प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि अस्पताल की लापरवाही साबित होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला की मौत पर नोवा हॉस्पिटल की ओटी सील: महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, इलाज में लापरवाही का आरोप – Maharajganj News