आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12, घनश्याम नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल को मनोनीत सभासद नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। नियुक्ति की सूचना मिलते ही वार्ड के सभासद अमीर आलम के नेतृत्व में नगर की बर्तन गली में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समर्थकों ने प्रेम जायसवाल को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने उनके मनोनीत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रेम जायसवाल के नेतृत्व से नगर की विकास गति को और तेजी मिलेगी तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी। स्वागत कार्यक्रम में राजेश उपाध्याय, रवि मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, परमेश्वर, राजन, रामधनी, शक्ति, राजू, कृष्णा, आकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनौली के वार्ड 12 के भाजपा नेता प्रेम जायसवाल मनोनीत: सभासद नियुक्त, बर्तन गली में समर्थकों ने किया स्वागत – Sonauli(Nautanwa) News