महाराजगंज के परतावल में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने उसे 35 लाख रुपये की लॉटरी जीतने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने लगातार पैसों की मांग किए जाने पर शक होने के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल मेहाबार निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च से 16 मार्च के बीच अज्ञात लोगों ने मोबाइल नंबर के माध्यम से उनसे संपर्क किया। इन ठगों ने खुद को संबंधित अधिकारी बताते हुए उन्हें लॉटरी लगने की जानकारी दी। ठगों ने अजय कुमार पाण्डेय को झांसे में लेकर विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे 94,857 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के अनुसार, जब आरोपियों ने दोबारा 15 हजार रुपये और जमा करने को कहा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को तत्काल साइबर सेल में कार्यवाही हेतु भेज दिया। साइबर सेल थानाध्यक्ष सजनु यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, उसका पता लगाया जा रहा है।
35 लाख की लाटरी का झांसा देकर ठगी: महराजगंज का युवक साइबर फ्रॉड का बना शिकार, खाते से 94 हजार गायब; जांच शुरू – Partawal(Maharajganj) News