मां दायिनी मंदिर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान मंगलवार रात सुल्तानपुर से आए कलाकारों ने भगवान नरसिंह और हिरण्यकश्यप वध की झांकी प्रस्तुत की। इस भक्ति झांकी में भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध का मंचन किया गया। प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने जयघोष कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। महायज्ञ के दौरान आचार्य श्री विपिन नंदन शुक्ल जी महाराज ने संगीतमयी भागवत कथा का श्रवण कराया। मंच पर आए हुए अतिथियों का स्वागत यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता और सिद्धेश्वर चौरसिया ने किया। इस अवसर पर श्री रामनयन दास जी महाराज, शीतलाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, ललित प्रसाद जायसवाल सहित भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष झांकी का आनंद लेने के लिए मौजूद थे।
सुल्तानपुर के कलाकारों ने नरसिंह-हिरण्यकश्यप वध की झांकी प्रस्तुत की: मां दायिनी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ के दौरान हुआ आयोजन – Brijmanganj(Maharajganj) News