नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप: निचलौल में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी – Bahuar(Nichlaul) News

0
3

निचलौल थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने गांव के ही विनोद यादव पुत्र चौथी पर अपनी बेटी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, मंगलवार सुबह उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। उसी दौरान आरोपी विनोद यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला आरोपी को उलाहना देने गई, तो उसने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। इस संबंध में निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन 2